आंधी तूफान से नुकसान, गाड़ी पर गिरी दीवार

श्रीराम तिवाड़ी
नोखा (नवयत्न) । नोखा मे शुक्रवार देर रात को आंधी के साथ बारिश आई जिससे गर्मी से राहत मिली। शनिवार को भी दोपहर बाद बादलो की आवाज़ही शुरू हुई और शाम को बारिश का दौर शुरू हुवा। बारिश से निचली बस्ती मे पानी भर गया और सड़को पर भी पानी भरा रहा, समाचार लिखें जाने तक बारिश चालू थी। वही नोखा के पांचू क्षेत्र में शुक्रवार रात्रि आए जबरदस्त आंधी तूफान के कारण भारी नुकसान होने की जानकारी मिली है।
काहिरा गांव सरपंच रामदेव जाट ने बताया- रात को आए भयंकर आंधी तूफान की वजह से 100 से ज्यादा बिजली के पोल टूट गए है जिसके कारण सैकड़ो घरों में बिजली बंद हो गई है। खेतों की तारबंदी ओर जालियां टूटने के साथ खेत के चारों तरफ लगाई बाड़ भी उड़ गई जिसके कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों के खेतों में बने हुए पशु आश्रम और रहवासी मकान की टीन शेड से बनी छत तक उड़ गई जिसके कारण उसमें रखा अनाज ओर अन्य कीमती सामान खराब हो गया।एक मकान के पास खड़ी गाड़ी पर दीवार का एक हिस्सा टूटकर गिरने से काफी नुकसान हुआ है। गांव के लोगों ने बताया कि खेतों में सैकड़ो खेजड़ी, किकर, नीम के सैकड़ो पेड़ गिर गए है जिस पर रात के समय आसरा लिए बैठे पक्षियों की मौत हो गई। वन्यजीव प्रेमी बजरंगलाल जाट ने बताया- आधा दर्जन पक्षी भी तूफान की चपेट में आने से घायल हो गए थे जिनका प्राथमिक उपचार करवा कर उन्हें वन्य जीव सेंटर प्रेस क्यों करवाया जा रहा हे।

You might also like