श्मशान भूमि की सुरक्षा को लेकर ज्ञापन सौंपा : अतिक्रमण रोकने की मांग, प्रशासन से की अपील
श्रीराम तिवाड़ी
नोखा (नवयत्न) । नोखा के तालवा में राजपूत समाज ने अपनी श्मशान भूमि की सुरक्षा की मांग को लेकर आज एक ज्ञापन सौंपा। समाज के सदस्यों ने एसडीएम के नाम यह ज्ञापन तहसीलदार चंद्रशेखर टांक और विकास अधिकारी भोमसिंह इंदा को दिया।
ज्ञापन में बताया गया कि हाल ही में राजपूत समाज के प्रबुद्धजनों की एक बैठक हुई थी। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि तालवा स्थित समाज की श्मशान भूमि को किसी भी स्थिति में खुर्द-बुर्द नहीं होने दिया जाएगा। समाज का कहना है कि यह भूमि उनकी आस्था और परंपराओं से जुड़ी है और वर्षों से अंतिम संस्कार एवं धार्मिक कार्यों के लिए उपयोग की जा रही है।
कब्जा करने का प्रयास
समाज के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि मुकाम क्षेत्र के कुछ लोग इस भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को तुरंत रोकने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से श्मशान भूमि की सीमाओं का संरक्षण करने और समाज की धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं का सम्मान करने का आग्रह किया गया।
ये रहे मौजूद
इस दौरान ज्ञापन सौंपते समय भीखसिंह गंदुसर, भूपेंद्र सिंह, अक्षय सिंह, सवाई सिंह चरकड़ा, ऋषिराज सिंह सहित समाज के कई प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।