14 अगस्त को 19 घंटे बंद रहेंगे बाबा श्याम के दर्शन ,विशेष सेवा-पूजा एवं तिलक के चलते मंदिर समिति ने जारी की सूचना
निसं
खाटूश्यामजी (नवयत्न) । श्री श्याम मंदिर कमेटी की ओर से श्याम भक्तों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। 14 अगस्त 2026, शुक्रवार को बाबा श्याम की विशेष सेवा-पूजा एवं तिलक कार्यक्रम के चलते आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के दर्शन करीब 19 घंटे बंद रहेंगे।
मंदिर कमेटी द्वारा जारी सूचना के अनुसार 13 अगस्त की रात 10 बजे से 14 अगस्त की शाम 5 बजे तक आम दर्शनार्थियों के लिए बाबा श्याम के दर्शन बंद रहेंगे। इस दौरान मंदिर में विशेष सेवा-पूजा एवं तिलक की धार्मिक रस्में संपन्न कराई जाएंगी।
मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे दर्शन बंद रहने की अवधि में खाटूश्यामजी मंदिर पहुंचने से बचें और 14 अगस्त की शाम 5 बजे के बाद ही बाबा श्याम के दर्शन के लिए आएं। साथ ही श्रद्धालुओं से मंदिर की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई है।
दर्शन बंद रहने का समय: 13 अगस्त रात 10 बजे से
दर्शन पुनः शुरू: 14 अगस्त शाम 5 बजे
अवधि: लगभग 19 घंटे
कारण: विशेष सेवा-पूजा एवं तिलक
यह विशेष सूचना श्री श्याम मंदिर कमेटी (रजि.), खाटूश्यामजी की ओर से जारी की गई है।