ब्राह्मण समाज की एकजुटता, शिक्षा और संगठन सशक्तिकरण पर हुआ मंथन

सुरेंद्र शर्मा
झुंझुनू (नवयत्न) । ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों की संयुक्त बैठक चूना चौक स्थित पुरोहितों की बगीची में संपन्न हुई बैठक में समाज की एकजुटता, शिक्षा, युवा सहभागिता, सामाजिक समरसता, संस्कारों के संरक्षण तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सभी संगठनों को आपसी समन्वय, सहयोग और सकारात्मक सोच के साथ कार्य करना होगा। समाज हित को सर्वोपरि रखते हुए नई पीढ़ी को शिक्षा, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया। इस अवसर पर विप्रसेना के जिलाध्यक्ष गुलजारीलाल शर्मा, विफा जिला संयोजक एवं गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष उमाशंकर महमिया, विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष कमल कांत शर्मा, गौड़ ब्राह्मण महासभा के जिला महामंत्री शिवचरण पुरोहित, विप्रसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश बसावतिया, विप्र फाउंडेशन के जिला संगठन महामंत्री रामगोपाल महमिया, गौड़ ब्राह्मण महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, विप्र फाउंडेशन के संरक्षक एडवोकेट सुशील कुमार जोशी, गौड़ ब्राह्मण महासभा के उपाध्यक्ष पवन पुजारी तथा संगठन महामंत्री वशिष्ठ कुमार शर्मा सहित अनेक पदाधिकारियों ने “समाज उत्थान, समाज सर्वोपरि” को लेकर अपने सुझाव साझा किए। बैठक के संयोजक गौड़ ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष पवन शर्मा देरवाला ने बताया कि समाज हित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक सहमति बनाते हुए शीघ्र ही आगामी बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें समाज के उत्थान, संगठनों की मजबूती एवं जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। इस अवसर पर रामचंद्र पाटोदा, राकेश सहल, रमेश चौमाल, गोपीराम पुरोहित, सुरेन्द्र शर्मा, अमृत जोशी, लीलाधर पुरोहित, सुरेन्द्र जोशी, सुरेन्द्र भिमसरिया सहित अनेक गणमान्यजन एवं पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज की प्रगति के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

You might also like