घोड़ा मक्खियों के हमले में घायल किसान की मौत

निसं
सूरजगढ़ (नवयत्न) । घोड़ा मक्खियों के हमले से घायल कासनी गांव के एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 11 जुलाई को मांगेराम पुत्र रामजीलाल उम्र 65 साल व प्रदीप पुत्र मांगेराम अपने खेत में कृषि कार्य कर रहे थे तभी घोड़ा मक्खियों का छाता छिड़ गया व दोनों बाप बेटे पर हमला कर दिया। घोड़ा मक्खियों के काटने से दोनों बाप बेटे घायल हो गए। सुचना पर पहुंचे जीवन ज्योति रक्षा समिति सदस्यों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्रदीप को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी व मांगेराम को गंभीर हालत में झुंझुनूं रैफर कर दिया। ईलाज के दौरान सोमवार को मांगेराम का निधन हो गया।

You might also like