ठगी करने वालों पर कानूनी कार्यवाही की मांग
निसं
सुजानगढ़ (नवयत्न)। विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों पर मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करने की मांग को लेकर लोग पुलिस थाने पहुंच गए। इस दौरान एएसआई जगदीश गढ़वाल ने लोगों से बात की। राजेश सामरिया ने बताया कि हमारा मुकदमा दर्ज नहीं किया जा रहा है और हमें टरकाया जा रहा है। जबकि हम पीडि़त पक्ष हैं और हमारा मामला दर्ज कर जांच की जावे।
इस बारे में एक प्रार्थना पत्र भी दिया गया है, जिसमें बताया गया है कि अजय और कन्हैयालाल नामक व्यक्ति ने चार लोगों बबलू, निखिल दायमा, अभिषेक, सचिन से कुल 8 लाख 80 हजार रूपए मलेशिया में एक साल का वर्क परमिट दिलाकर भेजने के नाम पर ठग लिए। प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि चारों को आरोपियों ने मलेशिया टूरिस्ट विजा से भेज दिया और वहां पर उन्हें बंधकों की रखा गया गया। फिर खुद के खर्चे पर ये लोग वापस आए। प्रार्थी राजेश का आरोप है कि ये लोग इस प्रकार से ठगी का गिरोह संचालित कर रहे हैं इसलिए इन पर कानूनी कार्यवाही होनी आवश्यक है।
इस दौरान गोपाल सामरिया, राजेश सामरिया, शिवभगवान सांखला, गोपाल दायमा, अंकित सामरिया, रमेश, हिमांशु, कैशव, ऋतिक शर्मा, भानू प्रताप, सुनील ढ़ाका, निर्मल बुगालिया आदि सहित अनेक पुरूष व महिलाएं मौजूद रहे। दूसरी ओर अरविंद विश्वेंद्रा ने उपखंड कार्यालय से धरने के लिए अनुमति चाही है। उन्होंने बताया कि पुलिस का रवैया पीडि़त लोगों के प्रति सही नहीं लगता।