लाइब्रेरी का संचालन करने की मांग
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । नगरपरिषद आयुक्त के नाम एटीपी उदयसिंह को सोहिल गोपालपुरिया ने ज्ञापन सौंपकर गांधी चौक स्थित लाइब्रेरी को चालू करवाये जाने की मांग की है। ज्ञापन में सोहिल ने बताया है कि सुजानगढ़ के मुख्य गंाधी चौक में लाइब्रेरी बंद पड़ी है, जिस ओर प्रशासन का ध्यान नहीं जाता। अतः इस लाइब्रेरी को जल्द से जल्द सुचारू रूप से संचालित करवाया जावे।