लाडनूं की नव निर्वाचित चेयरपर्सन परवीन ने संभाला पदभार

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न)। नगर पालिका की नव निर्वाचित चेयरपर्सन परवीन सिसोदिया ने बुधवार को नगरपालिका मंडल पहुंचकर विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने से पूर्व उन्होंने शहर की धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र गनी पीर बाबा की दरगाह तथा हजरत उमराव शहीद गाजी की दरगाह पर पहुंचकर शहर की खुशहाली, अमन-चैन एवं विकास के लिए प्रार्थना की। वहीं आचार्य श्री महाश्रमण एवं युवाचार्य श्री महावीर के दर्शन कर मंगल पाठ का लाभ प्राप्त किया। इसके बाद चेयरपर्सन सिसोदिया नगरपालिका कार्यालय पहुंचीं, जहां पालिका अधिशाषी अधिकारी हरेंद्र चौधरी ने उन्हें विधिवत पदभार ग्रहण करवाया। पदभार संभालने के साथ ही पालिका सभागार में नगरपालिका की ओर से उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान उन्हें शॉल ओढ़ाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

Oplus_19005442

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष परवीन ने नगरपालिका की जिम्मेदारी संभालते हुए शहर के विकास, स्वच्छता एवं जनसुविधाओं को लेकर निष्पक्ष रूप से विकास कार्य करने का संदेश दिया। पालिका अधिशाषी अधिकारी हरेंद्र चौधरी ने भी नगरपालिका की पुरानी छवि में सुधार लाने के लिए युवा टीम के साथ मिलजुलकर कार्य करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में पालिका उपाध्यक्ष गौरव खंडेलवाल, डॉ. गुलाब नबी सिसोदिया, एडवोकेट आलम अली, नौशाद सिसोदिया, मुकेश खींची, इंसाफ खान सहित नगरपालिका के पार्षदगण एवं अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

You might also like