देवकिशन स्मृति सेवा समिति ने गौशाला में दी 40 हजार की दवाइयां
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न)। शहर की देवकिशन स्मृति सेवा समिति ने रविवार को श्रीकृष्ण पिंजरापोल गौशाला व चिकित्सालय में घायल व दुर्घटनाग्रस्त गौवंश के समुचित उपचार हेतु 40 हजार की दवाईयां व सर्जीकल सामग्री प्रदान की। गौशाला समिति के अध्यक्ष वासुदेव चाकलान व अशोक रांकावत ने सभी का स्वागत किया व समिति के प्रवासी सदस्य चन्द्र प्रकाश आसोपा का कंठहार व दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया। समिति के कोषाध्यक्ष अनूप जोशी ने बताया कि घायल गौवंश के उपचार हेतु दवाइयों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए समिति ने शीघ्रता से दवाइयां उपलब्ध कराई है। इस अवसर पर समिति के वरिष्ठ संरक्षक इन्द्राज खीचड़, सीताराम दाधीच, देवेन्द्र यादव, वैध लक्ष्मीनारायण शर्मा, रणजीत सिंह चौधरी, लक्ष्मीनारायण सात्यूं, राधेश्याम पारीक, विश्वनाथ सोनी, डॉ हंसराज सुथार व गौशाला स्टाफ उपस्थित थे।