किरोड़ी धाम से कांवड़ लेकर निकले शिवभक्त, आज शिवालय में करेंगे जलाभिषेक

निसं
बुगाला (नवयत्न)। सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव के प्रति श्रद्धा का उत्साह चरम पर है। रविवार को शिवभक्तों का एक जत्था किरोड़ी धाम से पवित्र जल की कांवड़ लेकर जाखल के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालु सोमवार को सीएचसी के पास स्थित शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ यात्रा भगवान शिव के जयकारों के साथ शुरू हुई। पूरे रास्ते भक्त भजन-कीर्तन करते हुए भक्ति भाव में डूबे नजर आए। कांवडिय़ा संघ के अध्यक्ष हरिराम सोनी ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य भगवान शिव का जलाभिषेक कर क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करना है। यात्रा में हेमंत सोनी, कुलदीप जांगिड़, पिंकेश, बहादुर सिंह, नितिन कुमार सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल रहे। पूरे मार्ग में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा।

You might also like