विष्णु धाम मंदिर में 21 पौधे लगाए, मानसून में 21 हजार पौधारोपण का लक्ष्य

मधु दहिया
सिंघाना (नवयत्न)। पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए सहयोग एक पहल संस्थान ने रविवार को विष्णु धाम मंदिर परिसर में सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया। अभियान के तहत मंदिर परिसर में 21 फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता माली सैनी समाज संस्था, झुंझुनूं के अध्यक्ष महेंद्र शास्त्री ने की। संस्थान अध्यक्ष डी.पी. सैनी ने बताया कि इस मानसून में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड, खेतड़ी नगर के सहयोग से 21 हजार से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा जल्द ही 11 हजार से अधिक पौधों का नि:शुल्क वितरण भी किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग वृक्षारोपण अभियान से जुड़ सकें। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा पूर्व में लगाए गए 15 हजार से अधिक पौधे आज बड़े वृक्ष बन चुके हैं और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं। इस बार लगाए गए पौधों की देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी पर्यावरण प्रेमी नागरमल सैनी को सौंपी गई है।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में संस्थान अध्यक्ष डी.पी. सैनी, महासचिव अजित जांगिड़, नागरमल सैनी, राजू गराटी, रणजीत सैनी, पार्षद अशोक कुमार, प्रशांत सैनी, रामप्रसाद, ऋषि, हवा सिंह, विशाल, कुलदीप, लोकित, भरत सहित अनेक पर्यावरण प्रेमी और समाजसेवी मौजूद रहे। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

You might also like