क्षत्रिय विकास संस्थान की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । क्षत्रिय विकास संस्थान की मासिक बैठक राजपूत छात्रावास में हुई। संस्थान अध्यक्ष गजराजसिंह राजवी ने बताया कि बैठक में संस्थान के समसामयिक विषय व समाजहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की गई व आवश्यक निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता मातुसिंह राठौड़ ने की। बैठक में बजरंग चौहान, प्रदीप सिंह, गुलाब सिंह, गिरवरसिंह, मोहरसिंह, जयमाल चौहान, रणजीत तंवर, लक्ष्मण सिंह, बजरंग सिंह, सूरज राठौड़, प्रदीपसिंह, दलीप सिंह झाझनी, संदीप सिंह चौहान आदि समाज के अनेक लोग मौजूद थे।