भामाशाह ताराचंद गोयल लाखों की लागत से बनवाएंगे एमजेडी महाविद्यालय में प्राणी शास्त्र विभाग

सुभष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । तारानगर के भामाशाह ताराचंद गोयल द्वारा मां जालपा देवी राजकीय महाविद्यालय, तारानगर में प्राणी शास्त्र विभाग का निर्माण करवाया जाएगा। प्राचार्य डॉ मूलचंद जी ने बताया कि भामाशाह गोयल पूर्व में महाविद्यालय के विज्ञान भवन में 7 आधुनिक क्लासरूम का निर्माण करवा चुके हैं। अब उनकी ओर से प्राणी शास्त्र विभाग के अंतर्गत प्रयोगशाला, विभाग कार्यालय, स्टोर रूम एवं म्यूजियम रूम सहित अन्य आवश्यक कक्षों का निर्माण करवाया जाएगा।
प्राणिशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ हंसराज परिहार ने बताया कि महाविद्यालय में विज्ञान संकाय को सुदृढ़ करने की दिशा में यह एक और महत्वपूर्ण कदम है। नए विभाग व सुविधाओं के निर्माण से अब विद्यार्थियों को प्रायोगिक कक्षाओं में आसानी होगी ।
इस पुनीत कार्य के लिए प्राणी शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. हंसराज परिहार ने प्रेरक की भूमिका निभाई। डॉ. परिहार ने भामाशाह गोयल को विज्ञान भवन में प्रयोगशाला, ऑफिस, म्यूजियम रूम आदि की आवश्यकता से अवगत कराया, जिसके बाद भामाशाह गोयल ने तत्परता दिखाते हुए प्राणिशास्त्र विभाग के निर्माण हेतु सहमति दी । इस निर्माण से तारानगर व आसपास के क्षेत्र के सैकड़ों विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा और क्षेत्र में विज्ञान शिक्षा को नई दिशा मिलेगी। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ मूलचंद एवं समस्त स्टाफ ने भामाशाह ताराचंद गोयल का आभार व्यक्त किया है।

You might also like