राजकीय विद्यालय में अलमारी भेंट

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ कि हनुमान प्रसाद सीताराम सेवा समिति ने ग्राम जालेऊ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में समिति के अध्यक्ष सीताराम शर्मा ने अपनी माताजी गोदावरी देवी की स्मृति में में अलमारी भेंट की। प्राचार्य चेतराम मेघवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी सीताराम शर्मा, विशिष्ट अतिथि योगगुरु सांवरमल जांगिड़, भामाशाह प्रेरक शिक्षक राकेश गहलोत, एसएमसी अध्यक्ष शिवदत्त माली, विजेंद्र सिंह और बाबू खां मंचस्थ अतिथि थे । इस मौके पर मुख्य अतिथि शर्मा ने समिति के सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए समाज के विकास, वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण और रक्तदान के क्षेत्र में अधिकाधिक कार्य करने का आह्वान किया। योगगुरु सांवरमल जांगिड़ ने विद्यार्थी जीवन से ही नियमित योग को अपनाने पर बल दिया। संस्था प्रधान चेतराम ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों ने अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर शिक्षक राजाराम शर्मा, सुनील आत्रेय, सुभाषचंद्र, रामचंद्र प्रजापत, भारती सैनी, राजबाला, समोज मीणा, महेंद्र कुमार, बाबूलाल मीणा, नीरज मीणा एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे। संचालन शिक्षक महेश कुमार सैनी ने किया।

You might also like