ढूकिया हॉस्पिटल में हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. दुष्यंत सोनी ने संभाली जिम्मेदारी

संजय सोनी
झुंझुनूं (नवयत्न)। शहर के गणपति नगर, मंडावा रोड स्थित ढूकिया हॉस्पिटल में प्रसिद्ध हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. दुष्यंत कुमार सोनी ने गुरुवार से अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं। उनके जुडऩे से अब क्षेत्र के मरीजों को ऑर्थोपेडिक उपचार की आधुनिक और विशेषज्ञ सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। डॉ. दुष्यंत कुमार सोनी एमएस (ऑर्थोपेडिक्स) हैं तथा फेलोशिप इन हैंड एंड रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी कर चुके हैं। उन्हें फ्रैक्चर, हड्डी एवं जोड़ रोग, स्पोर्ट्स इंजरी, हाथ की जटिल चोटों, आर्थ्रोस्कोपी, जॉइंट रिप्लेसमेंट और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याओं के उपचार का विशेष अनुभव है। डॉ. दुष्यंत कुमार सोनी के अस्पताल से जुडऩे पर न्यूरो विशेषज्ञ डॉ. जोगेंद्र सिंह, गैस्ट्रो एवं लिवर विशेषज्ञ डॉ. नवीन महला, यूरोलॉजिस्ट डॉ. विजय ओला तथा एमडी फिजिशियन एवं डायबिटोलॉजिस्ट डॉ. विनोद कुमार जांगिड़ ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया।
अस्पताल की सेवाएं होंगी और मजबूत
अस्पताल निदेशक डॉ. मोनिका ढूकिया ने बताया कि डॉ. सोनी के आने से ऑर्थोपेडिक विभाग और अधिक सशक्त होगा। मरीजों को आधुनिक तकनीक के साथ विशेषज्ञ परामर्श और बेहतर उपचार की सुविधा मिलेगी। अस्पताल में 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं, ब्लड बैंक, 32-स्लाइस सीटी स्कैन सहित कई आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं।

You might also like