वनस्पतिशास्त्र विभाग में इको प्रिंट एवं बोटनिकल पिक्चर बुक प्रदर्शनी का आयोजन
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । माँ जालपा देवी राजकीय महाविद्यालय, तारानगर में गुरूवार को वनस्पतिशास्त्र विभाग की ओर से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, पर्यावरण संरक्षण एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “इको प्रिंट एवं बोटनिकल पिक्चर बुक” विषय पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें 118 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विभागाध्यक्ष योगिता ने सभी का स्वागत करते हुए बताया कि वनस्पतिशास्त्र विभाग विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर विभिन्न शैक्षणिक, नवाचार एवं कौशल विकास संबंधी गतिविधियों का आयोजन करता रहता है। ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान, सृजनात्मकता तथा पर्यावरण के प्रति उत्तरदायित्व का भी बोध कराती है। प्रदर्शनी में स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों द्वारा प्राकृतिक पत्तियों, पुष्पों एवं अन्य वनस्पति भागो की सहायता से तैयार किए गए आकर्षक इको प्रिंट विशेष आकर्षण का केन्द्र रहे। इसके साथ ही विद्यार्थियों द्वारा प्रकृति की विविध कलाकत्मक फोटो प्रस्तुत करते हुए उनकी विशेषता बताई गई। प्राचार्य महोदय प्रो. (डॉ.) मुल चन्द ने विद्यार्थियों के नवाचार, परिश्रम एवं कलात्मक प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, पर्यावरणीय चेतना तथा आत्मविश्वास का विकास करती है, उन्होने विभाग द्वारा किए जा रहे सतत् शैक्षणिक प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रेरित किया। प्रदर्शनी में श्रीमती अंकिता चौधरी, सुश्री अन्नु महला, डॉ. राज कुमार ने निर्णायक मण्डल की भूमिका निभाई, इस प्रदर्शनी में इको प्रिंट प्रतियोगिता में कोमल चौधरी (एम.एससी. सेमेस्टर द्वितीय वनस्पतिशास्त्र) एवं रितीका सैनी (बी.एससी. सेमेस्टर द्वितीय) ने प्रथम स्थान, मंजू (बी.एससी. सेमेस्टर द्वितीय) एवं गरिमा (एम.एससी. सेमेस्टर द्वितीय वनस्पतिशास्त्र) ने द्वितीय स्थान तथा सिया, (बी.एससी, सेमेस्टर द्वितीय) एवं मोनक (बी.एससी. सेमेस्टर चतुर्थ) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया एवं बोटेनिकल पिक्चर बुक में मंजू (बी.एससी. सेमेस्टर द्वितीय) एवं आरती स्वामी (बी.एससी. सेमेस्टर चतुर्थ) ने प्रथम स्थान, गोविन्द (बी.एससी. सेमेस्टर चतुर्थ) एवं सलामती (एम.एससी. सेमेस्टर चतुर्थ वनस्पतिशास्त्र) ने द्वितीय स्थान तथा पुष्पा (एम.एससी. सेमेस्टर चतुर्थ वनस्पतिशास्त्र), पूजा मेघवाल (एम.एससी. सेमेस्टर चतुर्थ वनस्पतिशास्त्र) एवं पूजा (बी.एससी. सेमेस्टर चतुर्थ) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रदर्शनी में पूनम, अनिता, दीपिका, अनिता स्वामी, चांदी, दीपिका सहारण, कविता सोनी, विनोद आदि विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी के सफल आयोजन हेतु सक्रिय भागीदारी निभाई। इस प्रदर्शनी का डॉ. हंसराज परिहार, डॉ. सरिता, श्री राजेन्द्र प्रसाद कस्वां, डॉ. कमल कुमार, डॉ. नेहा, श्री गोगराज निठारवाल, सुश्री ममता रानी, सुश्री अंजली मेहरा, सुश्री रजनी, श्री धर्मपाल, श्री उमेश व अन्य महाविद्यालय स्टाफ ने अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों की प्रंशसा की।