कर्मचारियों को टीबी मुक्त करवाने की दिलाई शपथ

 

निसं

खेतड़ी नगर (नवयत्न)। केसीसी प्रशासन भवन में टीबी जांच शिविर लगाया गया, इस दौरान कर्मचारी नेटीबी मुक्त भारत की शपथ ली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवनियुक्त केसीसी कार्यपालक निदेशक पुरूषोत्तम दास बोहरा थे। पीडी बोहरा ने केसीसी प्रोजेक्ट के कर्मचारी व अधिकारियों को टीबी मुक्त करवाने की शपथ दिलाते हुए कहा कि टीबी एक गंभीर लेकिन पूरी तरह से उपचार योग्य बीमारी है। उन्होंने कहा कि समय पर जांच, नियमित दवा सेवन और जागरूकता से टीबी को जड़ से खत्म किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना या कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराएं और टीबी मरीजों के प्रति भेदभाव नहीं बल्कि सहयोग एवं संवेदनशीलता का व्यवहार रखें। टीबी नोडल अधिकारी डा. भानू मान ने बताया कि भारत सरकार के राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के अंतर्गत 100 दिवसीय गहन टीबी उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है इसी के तहत केसीसी प्रशासन भवन में सुबह दस बजे से एक बजे तक पचास कर्मचारियों की निशुल्क टीबी जांच की गई। मुन्नालाल जैदिया ने शिविर के बारे में विस्तार से बताया। केसीसी महाप्रबंधक (प्रशासन) मानव संसाधन एस शिवदर्शी ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर मयूख चटर्जी, मनीष गवई, मोहम्मद उस्मान, डा. दीपिका खुराना, विपिन शर्मा, डा. गोपाल राठी, वीबी गुप्ता, अभिषेक पारीक, राजेश डाढेल, नागेश राजपुरोहित, संतोष बारीक, अश्वनी गुरावड़िया, राजा आशिष, विकाश, डा. रेणू खेदड़, प्रियंका पारीक, ऋचा भटनागर, मनोज लमोरिया, बाबूलाल सैनी, पार्वती देवी, सुधा आदि कर्मचारी व अधिकारियों ने टीबी मुक्त भारत की शपथ ली।

You might also like