राजकीय स्कूल में 15 दिवसीय अभिरुचि शिविर का आयोजन
निसं
खेतड़ी (नवयत्न)। सिंघाना पंचायत समिति के घरड़ाना खुर्द की पीएम श्री महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम शहीद कुलदीप सिंह राव राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में 15 दिवसीय अभिरूची शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन कक्षा छह से आठ के विद्यार्थियों के समग्र विकास के उद्देश्य से किया गया था। कैंप प्रभारी व्याख्याता अंजु ने बताया कि राजस्थान के सभी पीएम श्री विद्यालयों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की अभिरुचियों, रचनात्मकता और छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारना है, ताकि विद्यालय को आनंददायक एवं अनुभवात्मक शिक्षण केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकें। शिविर के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों के माध्यम से सीखने का अवसर मिला। नृत्य प्रशिक्षकों ने बच्चों को नृत्य की विभिन्न विधाओं एवं उनके महत्व से अवगत कराया। प्रशिक्षक सरजीत राव ने योग एवं प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया, जबकि विकास राव ने विद्यार्थियों को नाटक और स्थानीय कला के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। वहीं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अनिल राव ने बेसिक डिजिटल साक्षरता और आत्मविश्वास बढ़ाने से संबंधित जागरूकता सत्र आयोजित कर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश पूनिया ने विद्यार्थियों को शिविर में सीखी गई गतिविधियों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में दिव्या, ज्योति, पूर्वी, तन्वी, येशिका, खुशिका, खुशी, मीनाक्षी, प्रिया, अंशु, पूजा, निशा, सीमा, मुकेश सहित अन्य ने भाग लिया।