तहसीलदार के नेतृत्व में हटाया अतिक्रमण

निसं
सुजानगढ़ (नवयत्न)। निकटवर्ती ग्राम पंचायत गोपालपुरा के राजस्व गांव डूंगर बालाजी में नानूसिंह, हनुमान सिंह, भोलाराम रायका आदि ग्रामीणों द्वारा पंचायत को प्राप्त शिकायत के अनुसार गांव के बीच में सरकारी आबादी भूमि पर एक व्यक्ति द्वारा तारबंदी की शिकायत पर ग्राम पंचायत द्वारा नोटिस की कार्यवाही की गई। साथ ही अतिक्रमी के कब्जा हटाने को इंकार होने पर ग्राम पंचायत के लिखित निवेदन के अनुसार सुजानगढ़ के उपखंड अधिकारी द्वारा सुजानगढ़ तहसीलदार गिरधारी पारीक को मौका मजिस्ट्रेट नियुक्त कर अतिक्रमण हटाने हेतु आदेशित किया गया।

जिस बाबत सदर थाने की सब इंस्पेक्टर गीत रानी, ग्राम विकास अधिकारी की अगुवाई में जाब्ता ने साथ होकर पंचायत द्वारा चले जेसीबी की सहायता से तहसीलदार ने अतिक्रमण हटाया। प्रशासक सविता राठी, पूर्व पंच भागुसिंह, प्रकाश स्वामी पंच, दुर्ग सिंह, नरपत सिंह, हनुमान मेघवाल, मुकेश गोदारा पटवारी, भंवरलाल, संजय नायक आदि इस दौरान मौजूद रहे।

You might also like