अमर शहीदों को दी श्रद्धांजली

निसं
सुजानगढ़ (नवयत्न)। शहीद दिवस के अवसर पर एस. एफ.आई. द्वारा राजकीय सुजला महाविद्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में शहीद भगत सिंह, सुखदेव तथा राजगुरु के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। छात्र नेता गौरव स्वामी एवं नारायण शर्मा ने शहीदों के जीवन तथा उनके विचारों पर प्रकाश डाला तथा कहा कि उनका बलिदान आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

उनके आदर्शों पर चलकर ही एक सशक्त एवं न्यायपूर्ण समाज का निर्माण किया जा सकता है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देश की एकता, समानता एवं न्याय के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में “इंकलाब जिंदाबाद” तथा “छात्र एकता जिंदाबाद” के नारे लगाए गए। इस अवसर पर कृष्ण खिलेरी, कुलदीप जाट, वीरेंद्र सिंह, गौरव स्वामी, नारायण शर्मा एवं पंकज पारीक उपस्थित रहे।

You might also like