एमजेडी महाविद्यालय में रानी लक्ष्मी बाई केन्द्र की स्थापना

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । माँ जालपा देवी राजकीय महाविद्यालय तारानगर में महिला प्रकोष्ठ के अन्तर्गत रानी लक्ष्मी बाई केन्द्र की स्थापना की गई। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. मूल चन्द ने बताया कि यह केन्द्र महाविद्यालय की छात्राओं को ओर अधिक सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग प्रदान करेगा जिससे एक सुदृढ समाज का निर्माण होगा। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. सरिता ने बताया कि महिला प्रकोष्ठ (कक्ष संख्या 8) में इस केन्द्र की स्थापना की गई। महाविद्यालय की कुल छात्र संख्या में 50 प्रतिशत से अधिक छात्राएं अध्ययनरत है। इस केन्द्र का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण देकर उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाना है। महाविद्यालय की समस्त नियमित छात्राएं अपना पंजीकरण करवाकर इस केन्द्र के उद्देश्य से लाभान्वित होवें। इस अवसर पर महाविद्यालय महिला स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित थी।

You might also like