मुख्यमन्त्री के नाम एसडीएम को सौंपे तीन ज्ञापन
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न ) । खुशनामा सत्याग्रही विजय पाल श्योराण ने उपखंड अधिकारी ओम प्रकाश वर्मा को मुख्यमन्त्री के नाम तीन ज्ञापन सैांपे। ज्ञापनों में सुजानगढ़ में स्थानी नगरपरिषद आयुक्त आयुक्त लगाए जाने की मांग की गई है। साथ ही बताया गया है कि सुजानगढ़ के साथ जारी भारी भेदभाव बंद किया जाना चाहिए। इसी प्रकार दूसरे ज्ञापन में आने वाली बरसाती सीजन में जलभराव से निपटने तथा लोक सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की गई है। तीसरे ज्ञापन में सीएम से मांग की गई है कि जन सुनवाई में आये परिवादों पर नियमानुसार समाधान किया जावे और कार्यवाही न करने वाले लोक सेवकों के विरुद्ध कार्यवाही की जाए।