राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) ब्लॉक की कार्यकारिणी विस्तार
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) ब्लॉक की कार्यकारिणी विस्तार बैठक सभाध्यक्ष राजेंद्र कुमार बाकोलिया की अध्यक्षता में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर एवं भगवान बुद्ध की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कँवल, ब्लॉक मंत्री नेतराम मीणा एवं कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद चौहान ने प्रदेश प्राथमिक शिक्षा प्रतिनिधि राकेश कुमार नायक की उपस्थिति में ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की। इस दौरान दानाराम मेघवाल को उपसभाध्यक्ष, महावीर प्रसाद मंडार को उपाध्यक्ष, पूनमचंद नायक को संगठन मंत्री, मदनलाल गुड्डेसर एवं ओंकारमल रोलण को संयुक्त मंत्री, मीना बारूपाल को महिला मंत्री, सुनील मीणा को प्रवक्ता सहित विभिन्न प्रकोष्ठों एवं प्रतिनिधि पदों पर नियुक्तियां दी गईं। वही बैठक को संबोधित करते हुए राकेश कुमार नायक ने संगठन को अधिक सशक्त बनाने के लिए सदस्यता अभियान को गति देने तथा प्रत्येक शिक्षक तक संगठन की विचारधारा एवं गतिविधियों को पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में शिवाराम मेघवाल, नरेंद्र नायक, भंवरलाल सांवा, शैलेन्द्र सिंह आदि शिक्षक उपस्थित थे।