पेयजल समस्या को लेकर किसान संघ ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। बुचावास गांव में पेयजल की गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान संघ, तारानगर की बुचावास ग्राम इकाई ने उपखण्ड अधिकारी प्रियंका कड़ेला को ज्ञापन देकर पेयजल समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि गांव बुचावास में करीब 15 दिनों के अंतराल पर घर-घर पानी पहुंच रहा है, जिससे ग्रामीणों और पशुओं के लिए पेयजल की समस्या बनी हुई है। साथ ही तारानगर से बुचावास आने वाली पेयजल लाइन में भी लोगों ने अनेक अवैध कनेक्शनों कर रखे है। ग्रामीणों ने बताया कि पानी की कमी के कारण उन्हें 2 हजार रुपए तक प्रति टैंकर देकर पानी मंगवाना पड़ रहा है। संघ ने प्रशासन से पेयजल समस्या का जल्द स्थायी समाधान करने, पेयजल पाइप लाइन की जांच कर अवैध कनेक्शन हटाने व टैंकरों को पानी मिलने के स्रोत की भी जांच कराने की मांग की। संघ ने पेयजल समस्या का समाधान नहीं होने पर एसडीएम कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी। इस मौके पर संघ के तहसील अध्यक्ष महावीर प्रसाद गूगड़, जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ अंकुर, कुलदीप स्वामी, ग्राम समिति अध्यक्ष रामकिशन, ग्राम सचिव रमेश, पुनीत, अनिल, आदराम एवं डॉ सूर्यकांत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You might also like