सवा 11 लाख की डोडापोस्त के साथ गिरफ्तार बाप-बेटा गिरफ्तार

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न)। रतनगढ़ में नाकाबंदी के दौरान गुरुवार की रात पुलिस ने नेशनल हाइवे 11 पर एक कार से डोडापोस्त जब्त कर बाप व बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सीआई संदीप कुमार के नेतृत्व में एनएच 11 पर बीरमसर चौकी के पास पुलिस द्वारा नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान एक कार फतेहपुर से रतनगढ़ की तरफ आ रही थी, जिसे रूकवाने का प्रयास किया, तो उसमें सवार लोग भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने सजगता दिखाते आरोपियों को पकड़कर गाड़ी की तलाशी ली, तो उसमें पांच कट्टों में 74 किलो 860 ग्राम डोडापोस्त छिलका बरामद हुआ, जिसका बाजार मूल्य 11 लाख 23 हजार रुपए बताया गया है। पुलिस ने कार व डोडापोस्त को जब्त कर आरोपी चूरू के वार्ड संख्या 51 निवासी मोहम्मद जमील एवं मोहम्मद आजाद को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You might also like