जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 805 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। शिक्षा नगरी तारानगर में पहली बार एथलेटिक्स के महाकुंभ का आयोजन हुआ। स्वामी विवेकानन्द सी.सै. स्कूल (गुरुकुल स्कूल) तारानगर में चार दिवसीय 70वीं जिला स्तरीय अंडर-14 छात्र-छात्रा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। तारानगर में एथलेटिक्स प्रतियोगिता कराने वाली Óपहली संस्था बनने का गौरव गुरुकुल स्कूल ने हासिल किया है। इसके पीछे जीके गुरु डॉ सुभाष चारण की दूरदर्शी सोच है, जिन्होंने किताबी ज्ञान के साथ-साथ खेलों को भी बच्चों के भविष्य की नई उड़ान दी। इसी का परिणाम है कि गुरुकुल के होनहार खिलाड़ियों ने गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर स्टेट लेवल के लिए क्वालीफाई किया।
ध्वजारोहण और मार्च पास्ट से हुआ आगाज
प्रतियोगिता का शुभारंभ चूरू जिला ध्वज फहराकर और 94 टीमों के मार्च पास्ट के साथ हुआ। मुख्य अतिथि सीआई पुष्पेन्द्र सिंह चारण, तहसीलदार अनोपाराम, जीके गुरु डॉ सुभाष चारण और एमडी रमाकांत शर्मा ने 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का आगाज किया।
805 खिलाड़ियों ने दिखाया जोश
चार दिन तक चले इस खेल महोत्सव में चूरू जिले की 94 टीमों के 805 खिलाड़ियों (497 छात्र और 308 छात्राओं) ने विभिन्न खेलों में अपना दमखम दिखाया।
भव्य समापन समारोह
समापन समारोह में सीआई पुष्पेन्द्र सिंह चारण, शा.शि. के संयुक्त सचिव मसउदुल हक, उपभोक्ता समस्या निवारण संस्था के प्रदेशाध्यक्ष अमरसिंह चारण, गुरुकुल एमडी रमाकांत शर्मा, मदन चारण, कोच संदीप नेहरा, हनुमान सामोता, मैनेजमेंट से रितिक शर्मा, संजय शर्मा सहित समस्त गुरुकुल स्टाफ ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।