बंगाल व आसाम में भाजपा की जीत पर जमकर फोड़े पटाखे
श्रवण सारस्वत
रींगस (नवयत्न) । पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने नगर पालिका के सामने जमकर पटाखे फोडे। इसके बाद जमकर मिठाइया बाटी गई। भाजपा युवा मोर्चा महासचिव रोशन सितमका ने बताया कि पश्चिम बंगाल आसाम तथा पेडुचेरी में भाजपा की प्रचड जीत पर नगर पालिका के सामने जमकर आतिष बाजी कर खुशी जाहिर की गई। इस दौरान जमकर पटाखे फोडे गये। कार्यकर्ताओ ने जमकर जश्न मनाया गया। इस दौरान मिठाइया बाट कर एक दुसरे का मूह मिठा कर बधाई दी गई। भाजपा कार्यकर्ताओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दिनेश भातरा ने कहा कि पहली बार सनातनियों ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया है। भाजपा नेता विष्णु चुलेट ने बताया कि यह सनातन की जीत है। बगाल में अब हिन्दुओं को पलायन नहीं करना पड़ेगा। रोजगार माताओं, बहनो बेटियों की सुरक्षा हमारी सरकार सुनिश्चित करेगी।इस दौरान ओम प्रकाश कोरव्यन्या सुरेन्द्र कौशिक , अरूण बावडिका, राजेन्द्र भातरा विवके भातरा सहित दर्जनों भाजपा के लोग मौजूद थे।