क्षेत्र में हुई ओलों के साथ मूसलाधार बारिश
निसं
मंडावा (नवयत्न) । सोमवार शाम को कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई इस दौरान बारिश के साथ ही बार-बार में रुक-रुक कर चने के आकार से लेकर नींबू के आकार तक के ओले गिरे। सोमवार को सुबह से ही बादलों की आवाजाही लगी हुई थी। दिन में धूप निकली और ह्यूमस भी हुई लेकिन शाम होते होते फिर से बादल छाने लगे और हवा का रुख बदला जिसके साथ ही हल्की आंधी के बाद मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ ही ओले भी गिरे। यह तस्वीर तेतरा में पुजारी हवेली में लगी घास पर गिरे ओलों की है। ओले गिरते ही हरी घास भी सफेद हो गई।