द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैठक आयोजित
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ ( नवयत्न) । रतनगढ़ में वर्ष 2026 कि द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन के संबंध में न्यायालय परिसर बैठक अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुरेंद्र कौशिक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बीमा कंपनियों के अधिवक्ता — प्रकाश मारू, धीरेन्द्र राठौड़, महेंद्र डूकिया एवं प्रमोद इंदौरिया , संजय भाटी व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहे, जबकि संबंधित बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। बैठक के दौरान मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण से संबंधित लंबित प्रकरणों के अधिकाधिक निस्तारण पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान निर्देश दिए गए कि लंबित प्रकरणों में प्री-काउंसलिंग की प्रक्रिया समय पर ही पूर्ण की जाए, ताकि 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।