गोमती कॉलेज के पांच कैडेट्स का आर्मी में चयन होने पर किया सम्मान
निसं
झुंझुनू (नवयत्न)। बड़ागांव बस स्टैंड स्थित गोमती देवी पीजी कॉलेज के पांच एनसीसी कैडेट्स का आर्मी में चयन होने पर कॉलेज परिसर में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
सम्मान समारोह में आर्मी में चयनित एनसीसी कैडेट्स पूजा जांगिड़,अजय गिल, विश्वेंद्र सिंह, देवेंद्र एवं युवराज का माला पहना कर तथा मिठाई खिलाकर भव्य सामान किया गया।
इस सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कालेज निदेशक डॉ.सी. एल. शर्मा ने आर्मी में चयनित हुए सभी कैडेट्स को हिदायत देते हुए कहा कि आपके बचपन में जो कुछ भूलें तथा गलतियां हुई। वे भविष्य में कभी भी नहीं करें। सभी अच्छा प्रशिक्षण प्राप्त कर अच्छे बनें। उन्होंने सभी की उत्तरोत्तर प्रगति एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कोटि-कोटि शुभकामनाएं दी।
इस कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ.निधि शेखावत, प्राचार्य डॉ. गजेंद्र सिंह शेखावत, सूबेदार आजाद सिंह, सुभाष जांगिड़, राकेश शर्मा, रविंद्र सिंह झाझडिया, डॉ. सुशीला कुमारी,पिंकी कुमारी, सीताराम झाझडिया, अभिभावक सुरेश जांगिड़,राजेश कुमार,अशोक कुमार, विकास सैनी, अक्षय शर्मा आदि स्टाफ सदस्य मौजूद थे!