सांतौर के तीज मेला में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच, 21 हजार की कुश्ती छगन बगड़ ने जीती

मधु दहिया
बुहाना (नवयत्न)। ग्राम सांतौर में बाबा हीरानाथ जी महाराज की पावन भूमि पर शनिवार को तीज मेले का भव्य आयोजन हुआ। मेले में धार्मिक भक्ति, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिता का संगम देखने को मिला। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मेले में पहुंचकर कार्यक्रमों का आनंद लिया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सूरजगढ़ सुभाष पूनिया, पूर्व प्रधान बुहाना नीता यादव, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रतन सिंह तंवर, पंचायत समिति सूरजगढ़ प्रधान बलवान सिंह तथा एएसी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र भाटिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांतौर सरपंच सुनित ने की। भजन पार्टी का कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू हुआ जबकि अतिथियों का स्वागत दोपहर 2 बजे किया गया। रागनी कलाकार अरुण बोस म्यूजिकल पार्टी सहित अरुण बोस, राधा चौधरी, दीपा चौधरी, महेश राना और उमाशंकर ने प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया।
मेले का मुख्य आकर्षण कुश्ती प्रतियोगिता रही। इसमें पहलवानों ने दांव-पेंच आजमाए। प्रतियोगिता में 100 रुपए से लेकर 21 हजार रुपए तक के इनाम रखे गए। 11 हजार रुपए की कुश्ती योगेश बामनवास ने जीती जबकि 21 हजार रुपए की कुश्ती छगन बगड़ के नाम रही। इस दौरान कमेटी सदस्य फूलसिंह यादव, मास्टर वीर सिंह यादव, सूबेदार रामनिवास, रतीराम, कप्तान बुदराम, महेश कप्तान, बीडी शर्मा, सुभाष शर्मा, राजेंद्र यादव, लालचंद, सहीराम मास्टर, कृष्ण कुमार, मनोज, रमेश, लीलाधर ठेकेदार, कर्ण सिंह, रामनिवास, प्रदीप, बिहारीलाल, जगदेव सहित ग्रामीण मौजूद रहे। मंच संचालन जितेंद्र यादव ने किया।

You might also like