सांवरिया सेठ रोड़वेज बस का शुभारंभ – चालक व परिचालक का किया अभिनंदन
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ शहर से सांवरिया सेठ जाने के लिए लोगों को अब राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की सेवा मिलेगी। उक्त बस आज सोमवार की सुबह सरदारशहर से रवाना होकर सुबह सवा सात बजे रतनगढ़ पहुंची तथा बस स्टैंड से साढ़े सात बजे रवाना हुई, जो रात्रि 8.20 पर सांवरिया सेठ पहुंचेगी। उक्त बस शहर से होकर सुजानगढ़, लाडनूं, डीडवाना, कुचामण, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ होते हुए सांवरिया सेठ जाएगी। सांवरिया सेठ से सुबह पांच बजे बस रवाना होगी, जो रतनगढ़ शाम छह बजे पहुंचेगी। उक्त बस में यात्रा करने के लिए यात्री ऑनलाईन एवं ऑफलाईन टिकट की बुकिंग भी करवा सकेंगे। बस में पुरुष यात्री का किराया 525 एवं महिला यात्रियों का किराया 280 रुपए हैं। अन्य सुविधाएं विभाग द्वारा नियमानुसार लागू होगी। आज सोमवार की सुबह बस के स्टैंड पर पहुंचने पर चालक रमेश पूनियां एवं परिचालक चानणमल का लोगों द्वारा माला, दुपट्टा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया गया। अब क्षेत्र से सांवरिया सेठ जाने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। इस अवसर पर नीलेश इंदौरिया, अनिल भार्गव, राकेश माली, भीमराज प्रजापत, प्रेमप्रकाश आत्रेय, निरंजन स्वामी, नारायणप्रसाद सैनी, संजय सैनी, घासीराम नाई, कमल विष्णु, किसनलाल सैनी सहित कई लोग उपस्थित थे।