कच्ची बस्ती में जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित
संजय सोनी
झुंझुनू (नवयत्न)। लायंस क्लब झुंझुनू जीवन द्वारा सेवा गतिविधियों के अंतर्गत शुक्रवार को दीनदयाल नगर स्थित कच्ची बस्ती में फूड फॉर हंगर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री के पैकेट वितरित किए गए। कार्यक्रम की संयोजक एवं प्रायोजक लायन विमला गोदारा रही। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन डॉ मुकेश एस. मूंड ने कहा कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना ही लायंस क्लब का मूल उद्देश्य है। सेवा, सहयोग और मानवता के मूल्यों को आत्मसात करते हुए क्लब निरंतर जनकल्याणकारी गतिविधियों का संचालन कर रहा है। ऐसे सेवा कार्य समाज में परस्पर सहयोग एवं संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न सामग्री के पैकेट वितरित किए गए। लाभार्थियों ने क्लब के इस सेवा कार्य के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर क्लब सचिव ओमप्रकाश मूंड, सह कोषाध्यक्ष लायन अशोक कुलहरी, पर्यावरण संरक्षण चेयरपर्सन लायन ओमप्रकाश मूंड, लायन विमला गोदारा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।