भाजपा पूर्व मण्डल अध्यक्ष अरविन्द इंदौरिया ने सौंपा पत्र

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । भाजपा पूर्व मण्डल अध्यक्ष अरविन्द इंदौरिया ने उपखण्ड अधिकारी के नाम पत्र देकर नगरपालिका द्वारा निकाले गए विकास कार्यों के टेंडरों में धांधली , अनियमितता एवं भ्रष्टाचार पर पाबन्दी लगाकर ठोस कार्यवाही की मांग की जिसकी प्रतिलिपि निदेशक स्वायत्त शासन विभाग जयपुर , मुख्य अभियंता निदेशालय स्वायत्त शासन विभाग जयपुर एवं जिला कलक्टर चूरू को प्रेषित की। इंदौरिया ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया की नगरपालिका द्वारा आम जन को राहत प्रदान करने हेतु करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों के टेंडर आहूत कर सड़के , नालियां , फेरोकवर , लोहे के जाल , डिवाइडर , सड़को के किनारे इंटरलॉक , वर्षा से पूर्व मुख्य गैनानी एवं नालों की सफाई इत्यादि कार्यों को करवाना सुनिश्चित किया। परन्तु दुर्भाग्य की बात रही की पालिका प्रशासन स्वयं अपने ही विभाग के द्वारा दिए गए टेंडरों को खोलने , कार्यादेश देने एवं समयावधि में कार्य को पूरा कराने में विफल रहा है। कई टेंडरों को तो छः माह से एक वर्ष हो चुका है परंतु अभी तक उनका कोई निस्तारण नहीं किया गया , बहुत सारे विकास कार्य तो कागजों में ही पूरे हो जाते है। इंदौरिया ने बताया की पालिका प्रशासन नियमों को ताक पर रखकर मन मर्जी से टेंडरों की प्रक्रिया पूरी करता है, जो सर्वथा नियमों के विरुद्ध है। पालिका द्वारा कार्य पहले हो जाते है टेंडर प्रक्रिया बाद में बिना ठेकेदारों के प्रतिस्पर्धा किए चुनिन्दा ठेकेदारों को दे दिया जाता है। शहर के एक ही वार्ड में पीडब्ल्यूडी एवं नगरपालिका द्वारा बनाई गई सड़कों की दरों में रात दिन का फर्क है। नगरपालिका द्वारा सरकार को अनावश्यक आर्थिक भार दिया जाकर नाम मात्र की बिलोव रेट भरी जाती है। पत्र में आरोप लगाया की राजस्थान के मुख्यमंत्री के जीरो टॉलरेंस एवं गुणवत्तापूर्ण सड़को के निर्माण के विजन पर नगरपालिका द्वारा ब्रेक लगाया जा रहा है , सड़कों का निर्माण जी शेड्यूल के मुताबिक नहीं हो रहा है। जिससे आने वाले वर्षा के समय में खस्ता हाल होगे। पत्र के माध्यम से शेष टेंडर प्रक्रिया को पूरा करने एवं बन चुकी सड़कों की गुणवत्ता की जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की मांग की।

You might also like