पूर्व विकास अधिकारी दिलीप सिंह शेखावत ने गोशाला को दिए 51 हजार रुपए
निसं
बुगाला (नवयत्न) । समाज सेवा और गौसेवा के प्रति समर्पण का परिचय देते हुए 93 वर्षीय पूर्व विकास अधिकारी दिलीप सिंह शेखावत ने बाबा सुन्दरदास गोपाल गोशाला जाखल में 51 हजार रुपए की वार्षिक सहयोग राशि भेंट की है।उनकी इस प्रेरणादायक सेवा भावना की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। अध्यक्ष प्रतापसिंह मूंड ने बताया कि गोशाला पहुंचने पर समिति के पदाधिकारियों व गौभक्तों ने शेखावत का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति की पहचान है और प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार गोसेवा में योगदान देना चाहिए। मूंड ने बताया कि प्राप्त सहयोग राशि का उपयोग गायों के चारे, पानी और अन्य व्यवस्थाओं में किया जाएगा। समिति सदस्यों ने दिलीप सिंह शेखावत व पुत्र अरविंद के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनका आभार जताया। इस दौरान टीटनवाड के मातादीन जांगिड़ ने भी गोशाला में 11 हजार रुपए की राशि प्रदान की।इस अवसर पर गोशाला से जुड़े कई गौभक्त एवं ग्रामीण मौजूद रहे।