पूर्व नेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने किया अन्न भंडारण गोदाम का लोकार्पण
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने शनिवार को मोरथल ग्राम सेवा सहकारी समिति परिसर में अन्न भंडारण योजनांतर्गत लाखों की लागत से नवनिर्मित अन्न भंडारण गोदामों का लोकार्पण किया। लोकार्पण समारोह को सम्बोधित करते हुए राठौड़ ने कहा कि किसानों को आधुनिक भंडारण सुविधाएं उपलब्ध कराना कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। समिति में बनी इन गोदामों से किसानों को अपनी उपज सुरक्षित रखने की सुविधा मिलेगी, जिससे उन्हें उचित समय पर बेहतर मूल्य प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार किसान हित और ग्रामीण विकास के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। समारोह में राठौड़ ने मोरथल के राजकीय विद्यालय में 800 मीटर चारदीवारी व टिन शेड का निर्माण करवाने तथा गांव की पेयजल समस्या का समाधान करवाने की घोषणा की। चूरू विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि सहकारी समितियां किसानों की आर्थिक मजबूती का सशक्त माध्यम हैं। आधुनिक भंडारण सुविधाओं से किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। भाजपा नेता देवेंद्र झाझड़िया ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से गांवों के आर्थिक विकास को नई गति मिल रही है। भाजपा नेता राकेश जांगिड़ ने कहा कि किसान देश की समृद्धि का आधार हैं। किसानों को आधुनिक संसाधन एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। समारोह को भाजपा नेता महावीर पूनिया, चन्द्राराम गुरी, समिति अध्यक्ष पन्नालाल पूनिया, नरेश सहारण, कुंदन बाबल, एमडी मदन शर्मा ने भी सम्बोधित किया। समिति अध्यक्ष पन्नालाल पूनिया ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया वंही अतिथियों ने गोदाम निर्माण के भूमिदाता बनवारीलाल बुडानिया का सम्मान किया। समारोह में जसवंत स्वामी, प्रो. दिलीप पूनिया, लीलाधर बागोरिया, संदीप राठौड़, राकेश शर्मा, अमरसिंह चारण, भंवरलाल पूनिया, राजेश कासनिया, मुकेश शर्मा, मनोज लाटा, दोलतगिरी गोस्वामी, रूपाराम प्रजापत, सुरेश सिंह राठौड़, लक्ष्मीनारायण फांडन, बनवारीलाल बुडानिया, मंगेजाराम बुडानिया, रामकुमार स्वामी, मनफूल सिंह बागोड़, मनरूप चाहर, हरीश गुर्जर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सहकारी समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा किसान मौजूद थे। संचालन राजेन्द्र जोइया व पूर्णमल पूनिया ने किया। ग्रामीणों ने मोरथल को ग्राम पंचायत बनने पर राठौड़ का जोरदार स्वागत भी किया।