पूर्व विधायक महर्षि ने भाजपा कार्यालय में की जनसुनवाई

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न)। स्थानीय भाजपा कार्यालय में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि ने समस्याएं सुनी। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान पेयजल, बिजली, सड़क, नाली-निकासी, सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण, राजस्व संबंधी मामले, पेंशन, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, सीवरेज तथा किसानों से जुड़ी समस्याओं सहित अन्य प्रकरण सामने आए। ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने खेतों तक रास्ते, बिजली कनेक्शन एवं कृषि विद्युत आपूर्ति, सिंचाई, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल, राजस्व रिकॉर्ड में सुधार तथा पंचायत स्तर की विभिन्न समस्याओं से पूर्व विधायक को अवगत कराया। वहीं शहरी क्षेत्र के लोगों ने सड़क एवं नालियों की मरम्मत, सफाई, स्ट्रीट लाइट, पेयजल, सीवरेज तथा आवासीय समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी। इस अवसर पर पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध एवं उचित समाधान होना आवश्यक है। क्षेत्र से जुड़े प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से बात व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जनसुनवाई के दौरान भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र से आए लोग उपस्थित रहे।

You might also like