स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बस स्टैंड पर चलाया सफाई अभियान
हरीश देवंदा
नीमकाथाना (नवयत्न)। राजस्थान ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय की ओर से गुरुवार को एक दिन, एक घंटा, एक साथ के तहत स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत खेतड़ी रोड स्थित बस स्टैंड परिसर में बैंक अधिकारियों एवं कार्मिकों ने सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान का नेतृत्व क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार सोनी ने किया। इस दौरान वरिष्ठ प्रबंधक परिचालन दिनेश मीना, वरिष्ठ प्रबंधक व्यवसाय सी पी शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। बैंक कार्मिकों ने बस स्टैंड परिसर में फैले कचरे को एकत्रित कर साफ-सफाई की तथा आमजन को सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखकर इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।