सड़क में धंसा पट्टी से भरा ट्रक

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ की सेठ बंशीधर जालान स्कूल के पास पट्टीयों से भरा ट्रक धंसा गया। प्राप्त जानकारी अनुसार जोधपुर पट्टीयों से भरा ट्रक सेठ बंशीधर जालान स्कूल के सामने वाली रोड़ से गुजर रहा था कि अचानक सड़क में धंस गया। उक्त सड़क पर एल एन टी कम्पनी द्वारा सीवरेज का कार्य होने के कारण सड़क पुनः सही कार्य नहीं होने से उक्त ट्रक धंस गया । ट्रक चालक ने बताया कि सड़क देखने में सही लग रही थी कि अचानक सड़क पोली होने से ट्रक धंस गया जिससे काफी आर्थिक नुकसान हुआ। शहर गत वर्षों से
चल रहे सीवरेज कार्य से शहर वासी काफी परेशान हो गए। घटिया निर्माण के कारण बार बार सड़क में वाहन धँस रहे है और आर्थिक नुकसान के साथ परेशानी भी हो रही है। इससे पूर्व भी महैन्दीपुर बालाजी मंदिर के पास सड़क में ट्रक धंस गया था।

You might also like