टीबड़ा आई हॉस्पिटल एंड रेटिना सेंटर द्वारा निःशुल्क हड्डी-जोड़ रोग एवं नेत्र रोग जांच शिविर का आयोजन कल

 

 

अभिषेक कुमावत 

झुंझुनूं (नवयत्न) । शहर के इंदिरा नगर स्थित सामुदायिक भवन के पास टीबड़ा आई हॉस्पिटल एंड रेटिना सेंटर द्वारा 19 अप्रैल 2026, रविवार | समय सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे ,एक विशेष निःशुल्क नेत्र एवं हड्डी-जोड़ रोग जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।

 

शिविर का आयोजन श्री गुरुजी पवन जी महाराज महंत श्री रूपाणा धाम भीमसर की प्रेरणा से माताजी स्वर्गीय श्रीमती सीता देवी की पुण्य तिथि के अवसर पर किया जा रहा है।

शिविर में हड्डियों एवं जोड़ों से संबंधित समस्याओं जैसे घुटनों, कमर दर्द आदि का विशेष परीक्षण, परामर्श और उपचार भी किया जाएगा।

इस शिविर में मरीजों को आंखों की जांच, दवाइयां और चश्मे निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही चयनित मरीजों के आंखों एवं घुटनो के ऑपरेशन पर विशेष छूट दी जाएगी।

 

मरीजों को निःशुल्क सुविधाओं के अंतर्गत फ्री परामर्श, दवाइयां, बीपी एवं शुगर जांच की सुविधा भी प्रदान की जाएगी, जरूरतमंद मरीजों को रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण एवं सर्जरी संबंधी जानकारी और उपचार दिया जाएगा। साथ ही मरीजों के लिए फिजियोथेरेपी की विशेष सुविधाएं भी उपलब्ध

रहेगी।

 

You might also like