नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित

महेंद्र खडोलिया 

श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। लायंस क्लब श्रीमाधोपुर, सहाय हॉस्पिटल, मोती डूंगरी, जयपुर एवं आई रिसर्च सेंटर समिति द्वारा जिला स्वास्थ्य समिति ( अंधता ) निवारण जयपुर के सौजन्य से रविवार को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीमाधोपुर में आयोजित 58 वें नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर में 109 मरीजों की आंखों की जांच की गई और 14 मरीज का चयन ऑपरेशन के लिए किया गया। क्लब के सीताराम सैनी पूर्व वैज्ञानिक से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिविर में विशेष सहयोग दुर्गा प्रसाद गोयल एवं ललिता गोयल, ऊंझा, गुजरात का रहा । ऑपरेशन के लिए चयनित सभी मरीजों को क्लब ने फल एवं बिस्किट के पैकेट भी दिए। शिविर में लायन सीताराम सैनी, सागरमल हलवाई, बजरंग लाल कुमावतऔर सागरमल सैनी ने सेवाएं दी।

You might also like