उपजिला अस्पताल में स्व डॉ पूनिया की पुण्यतिथी मनाई

श्रवण सारस्वत
रीगस (नवयत्न) । कस्बे के उपजिला अस्पताल में चिकित्सका नर्सिंगकर्मियों ने अपने साथी रहे डॉ सतीश पुनिया की चौथी पुण्यतिथी मनाई। इस दौरान मरीजों को फल वितरित किये गये। कार्यक्रम में स्वं डॉक्टर सतीश पूनिया के परिजन भी मौजूद थे। उपजिला अस्पताल में सुबह कार्यक्रम में स्वं डॉ सतीश पूनिया के किये गये कार्यों को याद किया गया। मरीजों के लिए उनके और से किये गये पुण्य के कार्यों से भी लोगों को अवगत करवाया गया। डॉ सतीश पुनिया की चार साल पहले एक दुर्घटना में पत्नी बच्चों सहित मौत हो गई थी। श्रद्धाजलि आयोजित कर उनके प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित किये व 2 मिनट का मौन रखकर भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई । इस दौरान स्व डॉ सतीश पुनिया के पिता प्रभु दयाल पूनिया जी के भाई ओमप्रकाश जयप्रकाश पीएमओ डॉ जितेन्द्र निठारवाल वरिष्ठ चिकित्सक सुखदेव सिंह महला जितेन्द्र यादव डॉ प्रकाश घायल केके शर्मा झाबर मल यादव सुनील गढ़वाल सुनीता गढ़वाल कृष्ण मुरारी शर्मा महेन्द्र विकास छितर मल फूल चन्द यादव, सुल्तान सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे। इस दौरान अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किये गये।

You might also like