केसीसी अस्पताल में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

निसं

खेतड़ी नगर (नवयत्न)। केसीसी प्रोजेक्ट के सौजन्य से केसीसी अस्पताल में सोमवार को एक दिवसीय टीबी जांच शिविर लगाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केसीसी अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दीपिका खुराना ने विधिवत रूप से शिविर का शुभारंभ किया। डॉ. दीपिका खुराना ने कहा कि टीबी एक गंभीर लेकिन पूरी तरह से उपचार योग्य बीमारी है। उन्होंने कहा कि समय पर जांच, नियमित दवा सेवन और जागरूकता से टीबी को जड़ से खत्म किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना या कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराएं और टीबी मरीजों के प्रति भेदभाव नहीं बल्कि सहयोग एवं संवेदनशीलता का व्यवहार रखें। उन्होंने कहा कि समाज में जागरूकता बढ़ाकर ही टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को सफल बनाया जा सकता है। मुन्नालाल जैदिया ने बताया कि भारत सरकार के राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के अंतर्गत 100 दिवसीय गहन टीबी उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है इसी के तहत केसीसी अस्पताल एवं खंड मुख्य चिकित्सा विभाग खेतड़ी के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार सुबह दस बजे से एक बजे तक निशुल्क टीबी जांच शिविर लगाया गया। डॉ भानु मान ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य देश से तपेदिक (टीबी) को पूरी तरह समाप्त करने के प्रयासों में तेजी लाना है। शिविर में डॉ दीपिका खुराना, डॉ भानु मान, नरेंद्र कुमार, विनोद कुमार, केशर चावला, बाबूलाल सैनी ने शिविर में 25 रोगियों की टीबी, बीपी, डायबिटीज की जांच कर निशुल्क दवा वितरण की गई।

You might also like