कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में किया वृक्षारोपण
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीमाधोपुर के परिसर में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला पर्यावरण सहसंयोजक शिवपाल सिंह शेखावत द्वारा विद्यालय को 251 पौधे भेंट किए गए विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ मधु चौधरी ने शेखावत का आभार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण में पेड़-पौधो के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है बल्कि उनकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान छात्रावास परिसर में पौधरोपण कर विद्यार्थियों एवं उपस्थित स्टाफ ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर हरित विद्यालय प्रभारी कपिल कुमार, पीएमश्री प्रभारी ओमप्रकाश गुर्जर, शिशुपाल सिंह बिजारणियां, छात्रावास अधीक्षक झूमा सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।