बुगाला के मुख्य बाजार में विराजे गणपति बप्पा, गूंजे जयकारे

निसं
बुगाला (नवयत्न)। कस्बे के मुख्य बाजार में गणेश सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश महोत्सव का शुभारंभ हुआ। भव्य रूप से सजाए गए पंडाल में विधि-विधान से गणपति बप्पा की प्रतिमा विराजमान कराई गई। समिति के सत्यदेव मीणा ने बताया कि पंडित भवानीशंकर शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ गणपति की पूजा-अर्चना करवाई। बप्पा को धूप, दीप, पुष्प, दूर्वा और मोदक अर्पित किए गए। मुख्य यजमान नन्दकिशोर स्वामी ने सपत्नीक पूजा में भाग लिया। प्रथम आरती में हरिराम जांगिड़, महिपाल कुमावत, विजयपाल सिंह, राजेंद्र जोशी, कपिल कुमावत, कैलाश शर्मा, पप्पू सोनी, राजेंद्र तुलस्यान, कुलदीप शेखावत, महेंद्र कुमावत, अरविंद गुप्ता, डॉ. मिथुन, नितिन, मोहित, रवि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारे लगाए। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह-शाम आरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा।

You might also like