गौ सम्मान आह्वान हस्ताक्षर अभियान की हुई शुरूआत
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न)। देश भर में संतों के सानिध्य में चलाए जा रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत दुलिया बास स्थित बीड़दादास सांगलिया बगीची में महंत केशवदास महाराज के सानिध्य में बैठक संपन्न हुई। बैठक में देश में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने व गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान का आगाज किया गया। बैठक में केशव दास महाराज ने बताया कि पूरे देश के प्रमुख विद्वान संतों द्वारा गाय की सेवा, सुरक्षा, रक्षा व सम्मान के लिए गौ सम्मान आह्वान अभियान चलाया जाए। केशव दास महाराज ने बताया कि इस देश व्यापी अभियान का मुख्य उद्देश्य भारत में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गाय को राष्ट्र माता घोषित करने, गौरक्षा व गौ सेवा के लिए केंद्रीय कानून बनाने, गौ विकास मंत्रालय बनाने, गोचर बोर्ड बनाने, चारा सुरक्षा नीति, गौ आधारित कृषि व्यस्था को आगे बढ़ाने सहित गौ सम्मान के अन्य मुद्दे शामिल हैं। किशोर दास स्वामी ने बताया कि सुजानगढ़ तहसीलवासियों व गौ प्रेमियों द्वारा आगामी 27 अप्रैल को उपखंड अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र ज्ञापन दिया जाएगा। बबलू बजरंगी ने बताया कि इस अभियान को लेकर गौ भक्तों की टीम द्वारा सुजानगढ़ तहसील के प्रत्येक गांव की चौपाल तक जाकर हजारों लोगों के हस्ताक्षर करवाए जाएंगे। बैठक में विहिप जिला अध्यक्ष सुभाष पारीक, राजेश सुंदरिया, नरेंद्र सिंह भाटी, अशोक शर्मा, गजानंद दाधीच, कालूराम बाबरिया, सचिन सिंह, संदीप सिंह, सोनू सिंह, राहुल प्रजापत, ऋतिक सैन, विक्की ढेनवाल, राजू राम, सुरेश मेघवाल सहित अनेकों गौ भक्त उपस्थित रहे।