ईद आज, घरों में नमाज अता कर मनाएंगे खुशियां

कोतवाली थाने में सामाजिक संस्थाओं की बैठक

चूरू,(पीयूष शर्मा)24 मई। कोतवाली थाने में तहसीलदार व थानाधिकारी की मौजूदगी में हुई बैठक में सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ ईद पर्व को लेकर चर्चा की गई।

इस दौरान तहसीलदार ओमप्रकाश जैन व कोतवाली थानाधिकारी सुभाषचंद्र कच्छावा ने सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों से कहा कि कोरोना संक्रमण रोकथाम को लेकर लागू लॉक डाउन के दौरान ईद पर्व के दौरान सरकारी निर्देशों की पूर्णतया पालना करनी है। थानाधिकारी ने आमजन से ईद पर्व घर पर ही मनाने का आह्वान किया।

शहर नायब ईमाम सैय्यद अबरार हुसैन कादरी ने बताया कि शहर ईमाम अनवार नदीमुल कादरी का ये संदेश है कि मुस्लिम समुदाय ईद पर्व की खुशियां सोमवार को अपने घरों में नमाज अता कर मनाएगा। लॉक डाउन व धारा 144 के तहत सभी मस्जिदें व ईदगाह बंद रहेगी। बैठक में उपस्थित सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि व गणमान्य जनों ने भी राज्य सरकार के दिशा निर्देशों की पालना करवाने का आश्वासन दिया।

बैठक में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद नियाज खान, अध्यक्ष मरकजी ईदगाह असलम खां दिलावरखानी, कांग्रेस नेता जमील चौहान, मोहर्रम कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद अली खान, जाकिर हुसैन व बंटी दिलावरखानी आदि मौजूद थे।

You might also like