प्राइवेट बस में बैठी एक महिला की बैग से सोने के आभूषण व नकदी चोरी
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । प्राइवेट बस में बैठी एक महिला की बैग से सोने के आभूषण व नकदी चोरी हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विनोद सिंह पुत्र किशन सिंह निवासी कैलास तहसील तारानगर जिला चूरू ने रिपोर्ट दी कि मेरी बहीन तारानगर से रवाना हो कर बीकानेर जाने के लिए तारानगर बस स्टेण्ड पर आई वह 11 बजे सरदाशहर जाने वाली प्राईवेट बस में बैठ गई ओर अपनी ट्राली बेग ड्राईवर के पिछे रख कर 3 नम्बर सीट पर बैठ गई। इतने में ही चार अनजान व्यक्ति आये ओर जहां बैग रखी थी बैठ कर बेग की चैन खोल कर गले की सोने के आड चीक पत्ते रखड़ी व अंगूठी व 5000 रू नगद बेग से निकाल कर बस से निचे उतर गये। जब मेरी बहीन ने बीकानेर जा कर बेग संभाली तो बेग के अन्दर न तो पैसे थे ओर न सोने के गहने मिले उसके बाद मेरी बहीन ने मुझे फोन कर के उक्त घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू कर दी है।