महला रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल में टॉपर मीनू का भव्य सम्मान

श्रवण सारस्वत
रींगस (नवयत्न) । महला रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं की परीक्षा में विद्यालय टॉपर रही छात्रा मीनू का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर छात्रा मीनू के साथ उनकी माता संतरा देवी, पिता हरफूल सिंह लोरा एवं चाचा शीशराम लोरा का विद्यालय सचिव विशाल महला एवं समस्त स्टाफ द्वारा साफा पहनाकर, मिठाई खिलाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया गया।
विद्यालय सचिव विशाल महला ने मीनू की इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता न केवल छात्रा, बल्कि विद्यालय और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
अपने उद्बोधन में मीनू ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों एवं अभिभावकों को देते हुए बताया कि नियमित कक्षा परीक्षाएं एवं विशेष मेगा टेस्ट उसकी सफलता में अत्यंत सहायक रहे। साथ ही उन्होंने शिक्षकों के मार्गदर्शन को अपनी उपलब्धि का सबसे महत्वपूर्ण आधार बताया।
इस दौरान अभिभावकों ने भी विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सचिव विशाल महला का साफा पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में पिंटू दयाल शर्मा, सुरेश ढाका, डॉ. शिप्रा यादव, गंगोत्री पारिक, ज्योति शर्मा, मनीषा सैनी, धर्मपाल गोदारा, संजय महरिया, सुरेश महला, मनोज शर्मा, संदीप वर्मा, अर्चना मदान सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

You might also like