भगवान परशुराम जयंती आज
निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न) । केसीसी के थर्ड सेक्टर स्थित हनुमान मंदिर में रविवार को भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। पंडित सुभाष शर्मा ने बताया कि रविवार सुबह सवा ग्यारह बजे भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान परशुराम को भोग अर्पित करने के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।